बरहेट के थानेदार हरीश पाठक ने थाना को बना दिया गुंडागर्दी का अड्डा, लड़की से की बर्बरता, हुआ सस्पेंड
बरहेट थाने में दारोगा ने लड़की को गंदी गालियां दी, बेरहमी से की पिटाई, निकला खून
रांची/साहेबगंज : पुलिस व थाना अपने इलाके के लोगों का रक्षक माना जाता है. लेकिन सच है कि अपराधियों के पास जाने से भी अधिक आम लोग थाना जाने के बारे के सोचते हैं कि पता नहीं वहां कैसा व्यवहार किया जाएगा. ऐसा ही एक मामला साहेबगंज के बरहेट थाना का सामने आया है. जहां के थानेदार हरीश पाठक ने एक लड़की को गंदी गालियां दीं, उसके बाद पकड़ कर भीड़ के सामने खींचा, थप्पड़ व घुसों से गुंडों की तरह पीटा, जिससे लड़की के मुंह व नाक से खून बहने लगा. यह 22 जुलाई की घटना है. इस मामले में थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है.
Read Also: झामुमो मुक्त झारखंड की मांग करने वाले हेमंत सरकार का ठकठका रहे दरवाजा


कई नेताओं ने किया ट्वीट, कार्रवाई की मांग की
भाजपा नेता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने इस घटना का वीडियो शेयर कर इसकी भत्र्सना की. सारंगी ने समृद्ध झारखंड से बातचीत में कहा कि यह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा मामला नहीं है, यह भाजपा झामुमो का सवाल नहीं है बल्कि राज्य में महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का मामला है.
सूचना है कि बरहेट थाना प्रभारी द्वारा युवती को थाना परिसर में मारा पीटा गया है।उनकी भाषा भी आपत्तिजनक है।ये कैसी हिम्मत दी गई है मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी आपके विधानसभा क्षेत्र में? @MVRaoIPS जी, @JharkhandPolice की ऐसी छवि बनाने वालों पर कठोर कार्यवाही हो। @sahibganjpolic2 pic.twitter.com/yoHQ0pNEAJ
— Kunal Sarangi 🇮🇳 (@KunalSarangi) July 27, 2020
कुणाल सारंगी ने कहा है कि बरहेट मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है और इस थानेदार का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में इस तरह के व्यक्ति को पोस्टिंग देने से झारखंड पुलिस पर सवाल उठेगा.
झामुमो विधायक सीता सोरेन ने भी इस मामले में ट्वीट किया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की.
मा.मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी बरहेट थाना प्रभारी का एक महिला लड़की को पीटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
जो महिला उत्पीड़न मानवीय अधिकार नियमों के खिलाफ है@JmmJharkhand महिलाओं के मान सम्मान की सोच रखती है अविलंब ऐसे थाना प्रभारी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए.@JharkhandPolice pic.twitter.com/2ZlCwqjl4B— Sita Soren (@SitaSorenMLA) July 27, 2020
पीड़ित लड़की राखी ने क्या बोला?
इस मामले में पीड़ित लड़की राखी कुमारी ने समृद्ध झारखंड से बातचीत में कहा कि वे अकेली नहीं कई महिलाएं भुक्तभोगी हैं. राखी ने कहा कि सरकार ने जो महिला सुरक्षा एप बनाया है उसे सही तरीके से इंप्लीमेंट में लाया जाए. उन्होंने कहा कि महिला को देवी की तरह पूजा जाता है और जो भी व्यक्ति इस तरह का काम करते हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि महिला थाना सुस्त पड़ा हुआ है, उसे एक्टिव किया जाए. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण बाद की बात है, लेकिन पहले उन्हें सुरक्षा दी जाए. उन्होंने कहा कि हत्या हो रही है, रेप हो रहा है, लेकिन कितने अपराधी पकड़े गए. उन्होंने कहा कि इस मामले में महिला जब थाना जाती है तो पहले उससे यही पूछा जाता है कि तुम यहां क्यों आयी हो.
बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा?
विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी यह मामला उठाया और इसकी निंदा की. मरांडी ने कहा कि एक महिला के साथ ऐसा कृत्य – इससे संगीन व जघन्य अपराध कोई नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि एक दारोगा द्वारा किसी महिला से इस प्रकार सरेआम मारपीट करना व गाली गलौज करना अक्षम्य अपराध है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट परिसर की निवासी लड़की को प्रेम प्रसंग के मामले में झोंटा पकड़ कर मारना और मां को भद्दी भद्दी गाली देने व उनके महिला के पति व बेटे को दौड़ा कर गोली मारने सहित कई प्रकार को धमकी देने का मामला प्राप्त हुआ है.
थानेदार हरीश जी पर पहले भी जामताड़ा में एक अल्पसंख्यक की हिरासत में हत्या का आरोप लग चुका है।बरहेट अभी महीने भर पहले अपहरणकर्ताओं से कथित मुठभेड़ में इनकी भूमिका की सीबीआई जाँच की माँग हो चुकी है। सीबीआई द्वार जाँचें जा रहे चर्चित बकोरिया कांड में भी ये विवादों में रहे हैं। 3/5 pic.twitter.com/Rpf7TpBxOI
— Sunil Tiwari (सुनील तिवारी) (@itssuniltiwari) July 27, 2020
उन्होंने कहा है कि लड़की ने उन्हें इस मामले में पत्र दिया है और अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि इस दारोगा का रिकार्ड अच्छा नहीं है. जामताड़ा में भी एक अल्पसंख्यक युवक की इनकी पिटाई से मौत का इन पर आरोप है. बकोरिया कांड में भी ये विवाद में रहे हैं. उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच की बात कही.
आख़िर इस महिला की आवाज़ कौन सुनेगा?5/5@India_NHRC @NCWIndia @IBN7 @ndtvindia @ABPNews @aajtak @ZeeNews @News18Jharkhand @news11bharat @prabhatkhabar @JagranNews @DainikBhaskar @BBCHindi @Live_Hindustan @TimesNow @ANI pic.twitter.com/2bIkOYvcmb
— Sunil Tiwari (सुनील तिवारी) (@itssuniltiwari) July 27, 2020
मामला बस प्रेम प्रसंग और शादी व्याह का है। उग्रवाद या आतंकवाद का नहीं। लेकिन थानेदार को तो #हिम्मतवालों से प्राप्त अकूत ताक़त का इज़हार कराना है। सो, दिखा दी कि आख़िर उपर से प्राप्त पावर क्या चीज है?2/5 pic.twitter.com/I9lOsbKkrm
— Sunil Tiwari (सुनील तिवारी) (@itssuniltiwari) July 27, 2020
क्या है मामला?
बरहेट की रहने वाली राखी कुमारी एक बालिग लड़की है, जिसकी उम्र 19 साल है. यह लड़की पुरानी साहेबगंज के ओझाटोली निवासी राजू मंडल से प्रेम करती थी और दोनों शादी करना चाहते थे. लड़का व लड़की दोनों का परिवार बरहेट अस्पताल परिसर के क्वार्टर में रहता है और दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है. वहीं, उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ. इसी मामले में थाने में दारोगा ने उसकी पिटाई कि उसने कहा कि तुम क्यों शादी करना चाहती हो और गंदी गालियां देकर मारने लगा. हालांकि इसके बाद 23 जुलाई को दोनों ने शादी कर ली. राजू मंडल ने बताया कि राखी को थानेदार ने इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मुंह से खून निकल गया.
25 वर्षीय राजू मंडल के अनुसार, थाने से उसकी मां व भाई को भी भगा दिया. राखी से एक सादे पेपर पर सिग्नेचर करा कर रख लिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में हमलोगों ने एसपी से भी शिकायत की. इस मामले में बरहरवा के डीएसपी पीके मिश्रा से मिले. लड़के के पिता राजेंद्र मंडल को थानेदार ने थाना में बंद कर रखा था, जिन्हें डीएसपी पीके मिश्रा के बरहेट थाना जाने पर छोड़ा गया.
(रिपोर्ट : ज्योति चौहान के इनपुट के साथ)
Related Posts

Latest News

