कोरोना महामारी को लेकर हमारे सुझावों पर अमल करना उचित नहीं समझती हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

कोरोना महामारी को लेकर हमारे सुझावों पर अमल करना उचित नहीं समझती हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

रांची : राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों, राज्य से बाहर अध्ययनरत छात्रों के साथ बरती जा रही उदासीनता को लेकर भाजपा द्वारा एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मोराबादी स्थित अपने आवास पर उपवास पर बैठे. इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि आज पार्टी की ओर से एकदिवसीय उपवास का कार्यक्रम राज्य सरकार को लॉकडाउन के वक्त उनका दायित्व बोध कराने, उन्हें सचेत करने, उन्हें जगाने के लिए किया गया है.

उन्होंने कहा कि आज लॉकडाउन का 29वां दिन है. राज्य सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. जांच की गति काफी धीमी है. राज्य के अंदर वैसे लोगों की तादाद बहुत है जिनके पास राशनकार्ड नहीं है या किसी सरकारी सुविधा का लाभ उनको नहीं मिल रहा है. भारत सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में अनाज मुहैया कराने के बाद भी सरकार इन वंचितों तक अनाज पहुंचाने में नाकाम रही है. राज्य के बाहर भी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर हैं, जिनकी संख्या नौ लाख से अधिक की है. राज्य के विकास में इनका भी सहयोग है बावजूद सरकार ने इनको भगवान भरोसे छोड़ रखा है. कोरोना महामारी के समय यह लोग देश के विभिन्न हिस्सों में बुरी तरह फंसे हुए हैं. रोज इनका फोन आ रहा है. कोटा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बच्चे फंसे हुए हैं. सरकार को इनकी कोई परवाह तक नहीं है. सरकार केवल घोषणाएं करती है पीड़ितों को कोई अपेक्षित सुविधा मिलता नहीं दिख रहा है. हमने अपनी ओर से सरकार को समय-समय पर कई सुझाव दिए गए लेकिन सरकार ने इस पर अमल करना उचित नहीं समझा. सरकार को जांच में तेजी लाने की जरूरत है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है. राज्य के अंदर और राज्य के बाहर परेशानियों से जद्दोजहद कर रहे गरीब मजदूरों, बच्चों को अविलंब राहत पहुंचाने की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है.

इस दौरान मरांडी ने उन तमाम योद्धाओं मसलन डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, सिपाही, सफाईकर्मी आदि का जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं, उन सेवादूतों का आभार भी प्रकट किया. साथ ही प्रदेश के अंदर जितने भी स्वयंसेवी संस्थाएं हैं यह भी तत्परता से सेवा में जुटी हुई हैं. उन सभी को भी मरांडी ने धन्यवाद कहा है. इसके अलावा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी तथा समर्थकों का भी उन्होंने तहे दिल से आभार जताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से 24 घंटे सेवाकार्य में जुटे हुए हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं