कोरोना महामारी में डॉ राजीव कुमार का है अहम योगदान : अर्जुन मुंडा
रांची : झारखंड मे बढते कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए रविवार (2 अगस्त 2020) को द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ राजीव कुमार के द्वारा 10, 000 परिवार को होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम मुरहू प्रखंड में निःशुल्क वितरण किया गया. इससे 10 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने वेबिनार के द्वारा किया। जिसमें लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, वासु जी और मनोज जी सांसद प्रतिनिधि, बृजेश एवं समस्त ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा.
डॉ राजीव कुमार के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया. उन्होंने सभी से अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तथा एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाने की सलाह दी. स्वस्थ भोजन तथा मास्क का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होंने मास्क का भी वितरण किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार कोरोना वायरस से अधिक प्रभावित इलाकों में चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, जबतक हम कोरोनावायरस से जीत न जाए।

Related Posts

Latest News

