79वें स्वतंत्रता दिवस पर टूटी मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा

मोरहाबादी मैदान में पहली बार राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

79वें स्वतंत्रता दिवस पर टूटी मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा
तिरंगे को सलामी देते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं अन्य

रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की वर्षों पुरानी परंपरा टूटी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारिवारिक श्राद्ध कर्म में व्यस्त रहे. राज्यपाल ने शहीदों और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया. राष्ट्रगान से पूरा मैदान गूंज उठा.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पुरानी परंपरा टूट गई. क्योंकि इस बार  मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. हमेशा मुख्यमंत्री इस जगह पर झंडा फहराते थे.

यह बदलाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्मों में व्यस्त होने के कारण हुआ. राज्य की परंपरा के अनुसार, राजधानी रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल ध्वजारोहण करते आए हैं.

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया. इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शहीदों को नमन करते हुए और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता को संबोधित किया.


यह भी पढ़ें: JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई

 

यह भी पढ़ें: Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
हरमू नदी की दर्दभरी कहानी: कभी जीवनदायिनी, आज गंदे नाले में तब्दील
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन