संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम

संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
सावन मिलन में प्रस्तुति देते कलाकार

संस्कार भारती रांची महानगर के सावन मिलन कार्यक्रम में कजरी, नृत्य, कविता और भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रांची: संस्कार भारती, रांची महानगर की ओर से सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती रांची महानगर के अध्यक्ष रामानुज पाठक एवं शास्त्रीय संगीत साधिका लिली मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्चात सुजाता मजूमदार एवं उनकी टीम ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। सुजाता मजूमदार ने कजरी गीतों की श्रृंखला में “कैसे खेलन जइबु सावन में कजरिया, बदरिया घेरे आइल ननदी” प्रस्तुत कर सावन की लोक परंपरा को जीवंत कर दिया।

Jharkhand Govt Ad
लिली मुखर्जी ने “सावन झर लागे रे धीरे-धीरे, दादुर मोर पपीहा बोले, पायल मोरा बाजे रे धीरे-धीरे” कजरी प्रस्तुत की। अवनिन्दर सिंह ने “मोरे राजा केवड़िया खोल, रस के बूंद पड़ी” गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। शाश्वती मुखर्जी ने “बादल घिर आए ओ मेरे गुंइयां, जियरा उड़ा जाए” तथा इंदु पाराशर ने भी कजरी की प्रस्तुति दी।

प्रसिद्ध नृत्यांगना गार्गी शोम ने नृत्य के माध्यम से शिव वंदना एवं सावन की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई

कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में सुरिंदर कौर नीलम ने “रिमझिम की फुहार, छम-छम बूंद की झंकार, सोंधी माटी का दरबार, सावन आया है” सुनाकर सावन की सोंधी अनुभूति को शब्द दिए। आशुतोष प्रसाद ने “मेरी कल्पनाओं के क्षितिज पर उगता हुआ वह सूर्य है, जिसकी रोशनी में हर कविता स्वयं को अमर समझने लगती है” प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें

कल्पना कुमारी ने देशभक्ति की रचना “हाथ में तिरंगा लिए सीमा पर वही तैनात रहते हैं, वतन के वास्ते यारों बड़े जज्बात रखते हैं” सुनाई।

राकेश रमण ने सावन के रंग में रंगे शहर का चित्र अपनी कविता में उकेरा। सदानंद यादव ने “चलो चलो देवघर नगरिया हो भैया, बाबा दुवरिया ना”, संगीता यादव ने “आया आषाढ़ का महीना, भींगा धरती का कोना-कोना” तथा संगीता सहाय ने “छज्जे पर मोर बैठे, पपीहा पीहू-पीहू बोले” प्रस्तुत किया।

किरण सिंह ने मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते को केंद्र में रखते हुए “सुनो बिटिया, तुम्हें देख देखूंगी अपना बचपन, तुम्हारी खुशी में जी लूंगी अपना सावन” सुनाया। विजय खोवाला ने “ताली बजा के नमः शिवाय, हम भी कहें और तुम भी कहो” भजन के माध्यम से भक्ति का वातावरण बनाया। खुशबू बरनवाल ने इतिहास पर सवाल उठाती रचना “जो हमने इतिहास बनाया, असल बात को छुपा लिया और कायर को ही छाप दिया” प्रस्तुत की। रजनी शर्मा ने “सावन में बोले छै कोयलिया, त जियरा में हुक उठे छै” सुनाया, जबकि अनुराधा अनु ने अपनी ग़ज़ल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर संस्कार भारती रांची महानगर की महामंत्री शशिकला पौराणिक, कवयित्री कविता रानी सिंह, दीपमाला, मिथिलेश पाठक, कुमकुम गौड़, अशोक गौड़, वीणा चंद्रा, मधुरेश चंद्रा, शिवपूजन पाठक, कामिनी पाठक, अनूप मजूमदार तथा वर्षा ऋतुराज सहित अनेक साहित्य एवं कला प्रेमी उपस्थित थे।

धन्यवाद ज्ञापन शशिकला पौराणिक ने किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब