Ranchi News: आज और कल 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, कर लें अपना बंदोबस्त
सुबह 11:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक नहीं रहेगी बिजली
रांची: राजधानी राँची में शनिवार से रविवार तक 4-4 घंटे बिजली बंद रहेगी. जानकारी के मुताबिक आधी राँची मे शनिवार सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहने वाली है. यही हाल रविवार को भी रहेगा.
रांची: राजधानी रांची के आधे हिस्से में शनिवार को चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी. यही हाल रविवार को भी रहेगा. शेष आधी रांची की बिजली रविवार को चार घंटे तक काटी जाएगी. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. निगम के रांची संचरण प्रमंडल के बरोष प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि शहर में दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन हटिया के मेंटेनेस का काम किया जाएगा.
इस वजह से शनिवार को 33 केवी सब स्टेशन राजभवन,हरमू, रातु ब्रांचे, टाटीसिलवे (तुपुदाना) और बेड़ो फीडर से सुबह 11:15 से दोपहर 3:30 बजे तक पूरी तरह से बिजली बंद रहेगी. रविवार को 33 केवी सब स्टेशन कांके (पुंदाग), धुर्वा, रातु, बेड़ो, अरगोड़ा, आरएंडडी सेल और हाईकोर्ट फीडर से सुबह 11:15 में दोपहर बाद 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ उद्योगों पर भी पड़ेगा. निगम ने इसके लिए उपभोक्ताओं से खेद जताया है.
Related Posts

Latest News

