Ranchi News: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

5 अन्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी

Ranchi News: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकरी देते पुलिस अधिकारी.

पीड़िता ने तीनों की पहचान कर ली है. आरोपियों ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि सड़क पर बाइक खराब हो गई थी और अकेली लड़की को देखकर घटना को अंजाम दिया. सभी आरोपी पीड़िता के गांव के अगल बगल के ही हैं. हालांकि, उनमें से किसी को भी लड़की के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी.

रांची: खूंटी में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी (मरियानुस बोदरा, सोनल बोदरा और मार्कस बोदरा) मुरहू थाना क्षेत्र के चतराडीह गांव के रहने वाले हैं. मामले में शामिल पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता ने तीनों की पहचान कर ली है.

खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में आठ लोग शामिल थे. जिनमें से 2 साथी थे और रास्ते से गुजरने वाले लोगों की टोह ले रहे थे.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि सड़क पर बाइक खराब हो गई थी और अकेली लड़की को देखकर घटना को अंजाम दिया. सभी आरोपी पीड़िता के गांव के अगल बगल के ही हैं. हालांकि, उनमें से किसी को भी लड़की के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी. गिरफ्तार लोगों के पास से घटना के दिन पहनी हुई टी-शर्ट और इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है. 

बता दें कि 19 सितंबर को दो बाइक पर सवार छह युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. देर शाम घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मुरहू थाने में मामला दर्ज कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार