गोगो-दीदी योजना से गजब डरी हुई है झामुमो,कांग्रेस और राजद: अमर बाउरी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री जी का यह डर अच्छा है
अमर बाउरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व इंडी ठगबंधन खुलेआम महिलाओं से फार्म भरवा रही थी तब मुख्यमंत्री जी को आनंद की अनुभूति हो रही थी. यह नियम आचार संहिता लगने के पश्चात की है.
रांची: बीजेपी की गोगो-दीदी योजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी किये गए निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, कोई अगर राज्य की महिलाओं को हक देने का प्रयास कर रहा है तो हेमंत जी को परेशानी है. अभी अगर बांग्लादेशियों को किसी योजना का लाभ देना होता तो हेमंत जी समर्थन में सबसे आगे खड़े होते. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के आसपास के मदरसा छाप लोग आधी अधूरी जानकारी देते हैं, इसलिए कुछ चीज आपको बतानी आवश्यक है.
बाउरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व इंडी ठगबंधन खुलेआम महिलाओं से फार्म भरवा रही थी तब मुख्यमंत्री जी को आनंद की अनुभूति हो रही थी. यह नियम आचार संहिता लगने के पश्चात की है. आचार संहिता लगने के पूर्व अगर कोई राजनीतिक दल अपने वादों को लेकर राज्य की जनता के समक्ष जाता है तो उसमें क्या समस्या है. समस्या सिर्फ वैसे लोगों को है जिनकी जमीन घिसक चुकी है.


