झारखंड की बेटियों ने लांच किया इसरो का लाइव राॅकेट
On
रांची: राजधानी की दिल्ली पब्लिक स्कूल की 9वीं की छात्रा धृति वर्णवाल, बोकारो कस्तूरबा बालिका विद्यालय जसीडीह की 12वीं की छात्रा रिंकी व सिंहभूम के धालभूमगढ़ अंतर्गत कस्तूरबा की छात्रा मनातू पाणि ने श्री हरिकोटा, बेंगलुरु में स्थित केंद्र में स्पेस तकनीक, राॅकेट साइंस व एस्ट्रोनाॅमी की बारिकियों को देखा व समझा। इन्होंने इसके लाइव राॅकेट लांच का आनंद उठाया व फिर रांची लौट आईं हैं। गौरतलब हो कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने पहली बार यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) का आगाज किया है।
[URIS id=8357]
प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस ऐप्लिकेशंस में बच्चों की बेसिक नॉलेज में इजाफा करना है। देशभर से 108 विद्यार्थियों ने इसमें शिरकत की थी। इस टर्म में झारखंड की तीन यंग वैज्ञानिकों को ये मौका मिला। ये तीनों यहां 15 दिनों तक रहीं व तमाम तथ्यों को बारिकी से देखा व जाना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने सरकार के ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ सोच के तहत स्कूली बच्चों के लिए इस साल से यह खास कार्यक्रम शुरू किया है। यह स्पेस साइंस, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्पेस एप्लिकेशन में अपनी जानकारी बढ़ाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए है।
यह भी पढ़ें:

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







