स्वास्थ्य मंत्री को एक बार फिर से मिली जान से मारने की धमकी
आधी रात अज्ञात नंबर से आया धमकी भरा कॉल
रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। । इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मोबाइल का लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई। जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे।
धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मोबाइल का लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

