Giridih News: रामनिवास यादव के द्वारा मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में किया जायेगा ध्वजारोहण 

सभी पदाधिकारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें: उपायुक्त

Giridih News: रामनिवास यादव के द्वारा मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में किया जायेगा ध्वजारोहण 
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में आयोजित बैठक की तस्वीर

गिरिडीह में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन झंडा मैदान में किया जाएगा. उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, सफाई, पेयजल, चिकित्सा और यातायात जैसे बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए. प्रभात फेरी, स्कूल परेड और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई है. समारोह को गरिमामय और अनुशासित रूप से संपन्न किया जाएगा.

गिरिडीह: आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आज समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त, रामनिवास यादव ने करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडा मैदान में किया जाएगा. जहां प्रातः 9:00 बजे झंडोतोलन किया जायगा. इसके साथ ही प्रमुख चिन्हित स्थलों पर भी निर्धारित समय में झंडोतोलन किया जाएगा.

समारोह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. साथ ही, आमंत्रण पत्रों का समय पर वितरण,  स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया. बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय,  एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने हेतु विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. सभी संबंधित पदाधिकारी जिन्हें जो भी दायित्व मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम को सफल बनायेंगें.

साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों, कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया. 

प्रभात फेरी हेतु सभी स्कूलों की छात्र/छात्राएं झंडा मैदान में एकत्रित होंगे. इस कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रभात फेरी से संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित करेंगे एवं प्रभात फेरी के लिए निर्धारित समय अवधि एवं मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखेंगे. 

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर भाजपा का हल्ला बोल: राफिया नाज़ ने की आरोपित अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन झंडा मैदान में किया जाएगा. झंडा मैदान के स्टेज, दीवार, झंडा का पाइप, पेड़ आदि का रंग-रोगन का कार्य कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम में साउंड सिस्टम, बैनर, पोस्टर, की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे. नगर निगम शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे.

यह भी पढ़ें: हेमन्त सोरेन ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा—झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे

ध्वजारोहण समारोह के परेड में निम्नलिखित विभाग/विद्यालय के टुकडियों द्वारा भाग लिया जायेगा: 1. महिला पुलिस 2. डी० ए० पी० जवान के दो टुकड़ी 3. होम गार्ड 4. NCC (सिनियर) 5. डी० ए० भी० सी. सी. एल. 6. कार्मेल स्कूल. 7. सुभाष पब्लिक स्कूल, 8. कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिरिडीह 9. सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय 10 बी. एन. साहा डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल गिरिडीह विद्यालय के छात्र-छात्राऐं भाग लेगें. बैठक में पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह अपार समाहर्ता सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे .

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा