डॉ केके सिन्हा की मौत देशभर के लिये अपूरणीय छति: अमर बाउरी

डॉ केके सिन्हा की मौत देशभर के लिये अपूरणीय छति: अमर बाउरी

रांची: राज्य के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ के के सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सूबे के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ के के सिन्हा का निधन न सिर्फ राज्य बल्कि देश और विश्व के लिए भी अपूरणीय छति है। उनके द्वारा किये गए इलाज से आज न जाने कितने मरीज आज सामान्य जीवन जी रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और इस उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।
गौरतलब है कि आज सुबह डॉ के के सिन्हा का निधन उनके आवास पर हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। डॉ के के सिन्हा प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट थे। वे रांची के ही नहीं बल्कि देश के जाने- माने न्यूरो फिजिशियन थे। उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। डॉ के के सिन्हा 1948 में दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पुरी की थी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कंप्लीट करने के बाद वह इंग्लैंड चले गए थे। इंग्लैंड में उन्होंने न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वर्ष 1962 में उन्होंने रिम्स से प्रैक्टिस की शुरुआत की और 1976 से उन्होंने घर पर भी मरीजों को देखना शुरु किया था। डॉ के के सिन्हा 89 साल के थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी