सीसीएल: रिटायर्ड कर्मियों के लिए अंशदायी चिकित्सा योजना

सीसीएल: रिटायर्ड कर्मियों के लिए अंशदायी चिकित्सा योजना

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) जल्द ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अंशदायी चिकित्सा योजना लागू करने जा रही है। इसे लेकर रविवार को दरभंगा हाउस के विचार मंच में सीएमडी गोपाल सिंह की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति चिकित्सा योजना पर बैठक आहूत की गई। इस मौके पर सीएमडी ने वहां मौजूद सेवानिवृत्त कर्मियों का अभिवादन करते हुए कहा, कि आपके ही योगदान के कारण सीसीएल साल दर साल नए कीर्तिमान दर्ज कर रहा है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं खासकर स्वास्थ्य सेवाओं में हमारा पूरा फोकस केंद्रित है। हमारा प्रयास है, कि तकनीकी तौर से इसे और भी सुलभ किया जाय।
श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सा योजना के तहत यह बैठक हर माह आहूत की जाएगी। कहा कि आपकी समस्याओं का ससमय समाधान हेतु सीसीएल प्रबंधन प्रतिबद्ध है। इस बाबत उन्होंने मेडिकल व कार्मिक विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

[URIS id=8357]

निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र ने मौके पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं को सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है व अब हम इस बाबत नवीनतम तकनीकी का उपयोग कर रहे हैं। उसे लेकर एक ऐप भी हमने हाल में ही लांच किया है। श्री महापात्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से मोबाइल नंबर मेडिकल विभाग में अपडेट कराने की अपील की, ताकि उन्हें इस बाबत अपडेट मिलते रहे। कहा क सीसीएल जल्द ही एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू करने जा रही है। सीएमएस डॉ मंजु मिश्रा ने पावर प्रजेंटेशन के माध्‍यम से मेडिकल रिम्‍बर्समेंट, मेडिकल चिकित्‍सा सेवाओं व योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में पूर्व सीएमडी सीसीएल एस के वर्मा, पूर्व निदेशक (तकनीकी) सीसीएल बीपी सिंह, सीएमएस, सीसीएल डॉ सीपी धाम, सीएमएस, गांधीनगर डॉ सुमन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रशासन) विमलेंदु कुमार, महाप्रबंधक (पी एंड आईआर) उमेश सिंह, महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) ए के सिंह, महाप्रबंधक (समाधान) रश्मि दयाल, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) संजय कुमार, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) अमरेंद्र कुमार, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) रेखा पांडेय, प्रबंधक (कार्मिक) आर के सिंह, उप- प्रबंधक विजय कुमार, उप- प्रबंधक रईस नायक, शमा समरीन सहित अन्य सीसीएल कर्मी उपस्थित थे। संगोष्‍ठी में बड़ी संख्या में अधिक सेवानिवृत कर्मियों को मेडिकल सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान इन्होंने अपनी समस्याओं से भी प्रबंधन को अवगत कराया। प्रबंधन द्वारा हरसंभव उसके निदान का आश्वासन दिया गया। मंच संचालन उप- प्रबंधक (कार्मिक) राखी गुप्ता ने किया। मौके पर वरीय प्रबंधक (कार्मिक) आरआर शर्मा, सुचित्रा,  राजकुमार ने संगीत के माध्यम से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम