31 की शाम, बेली डांस के नाम

31 की शाम, बेली डांस के नाम

  • इंटरनेशनल डांसरों की महफील में ठुमकेगा रांची
रांची : 31 दिसंबर की शाम ली लैक सरोवर पोर्टिको में इंटरनेशनल डांसरों की महफील सजेगी। जो 2018 को पूरी तरह से यादगार बनाने के तैयारी में है। इसके लिए कई आकर्षक, मनोरजंक एवं डीजे नाइट का आयोजन किया जायेगा। विंटर ग्लिटर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। इसमें रसियन डांसरों की प्रस्तुती होगी।
लजीज व्यंजनों से लें स्वाद का मज़ा:
मनोरंजन के साथ ही सौ से भी ज्यादा लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम है। यह जानकारी देते हुए होटल के जेनरल मैनेजर शंकर दत्ता ने कहा कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी के उत्साह में सभी लोग डुबे रहते हैं। लोगों के इसी उत्साह और उमंग को और ज्यादा बढाने के लिए होटल प्रबंधन द्वारा यह तैयारी की गई है। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी मनोरजंक गेम और डांस का भी आयोजन किया गया है।
पूरी रात होगी सेलिब्रेशन:
आठ बजे से नये साल का सेलिब्रेशन शुरु हो जायेगा, जो मध्य रात्रि 12:30 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग सिर्फ टिकट का भुगतान कर मनचाहा भोजन का आनंद ले सकते है।
बेली डांस से होगा नए साल का स्वागत:
जेनरल मैनेजर शंकर दत्ता ने बताया कि नए साल के स्वागत के लिए रसियन डांसर नादिया मुस्तफीना रांची आ रही है। नादिया का बेली डांस नए साल के स्वागत में चार चांद लगा देगा। इसके अलावा कोलकाता की नृत्य मंडली युवराज फिल्म के डांसर भी इस शाम को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेगी। वहीं डीजे आदि और डीजे अभि के संगीत से शाम को सजाया जायेगा।
बच्चों के लिए भी है कई मस्ती:
गुब्बारा शूटिंग, डार्ट, जपिंग बैग व अन्य कार्यक्रम होंगे,जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। तो वहीं युवाओं का पसंदीदा सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा है।
6000 रुपए है टिकट की कीमत:
इस शाम का हिस्सा बनने के लिए सिर्फ 6000 रुपए का टिकट खरीदना होगा। एक टिकट में एक कपल्स प्रोग्राम में इंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा 6 से कम उम्र के बच्चे कॉम्प्लीमेंट्री के रुप में प्रवेश पा सकते हैं। वहीं 6 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 1500 रुपए का टिकट लेना होगा। इस वर्ष होटेल मे ठहरने के लिए भी एक पैकेज तैयार किया गया है। जिसमे 9999 रुपए में 31 दिसंबर को कमरे में ठहरना और अगले दिन का नाश्ता लागू होगा, एवं 10999 रुपए के पैकेज में 31 दो रात कमरे में ठहरना, अगले दो दिनों के लिए इवेंट पास, नाश्ता और दोपहर का भोजन प्राप्त कर सकेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत