मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी ने स्थल का लिया जायजा 

 शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों को लेकर विभागीय तैयारी हुई तेज

मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी ने स्थल का लिया जायजा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पलामू परिभ्रमण को लेकर डीसी और एसपी ने नीलाम्बर-पीतांबरपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पलामू। मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन का पलामू परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को नीलाम्बर-पीतांबरपुर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिये। उन्होंने संभावित कार्यक्रम स्थल में विधि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निदेश दिया। उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए इमानदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए,चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत आपकी योजना,आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता का निदेश सभी पदाधिकारियों को दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दिन कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इस हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी उप विकास आयुक्त के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सूची सौंपना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभागार में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता समेत अन्य जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे वहीं सभी बीडीओ-सीओ वर्चुअल मोड से जुड़े रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल