Palamu News: पतंजलि योगपीठ के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज
तैयारी बैठक में योग शिक्षकों ने की व्यापक चर्चा
छतरपुर में पतंजलि योगपीठ के बैनर तले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने मुख्य पथों सहित ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर नागरिकों को जागरूक किया। आगामी 21 जून 2026 को छतरपुर हाई स्कूल मैदान, कउवल पंचायत भवन और किसान भवन रामगढ़ में सुबह 6:30 बजे से भव्य योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
छतरपुर: पतंजलि योगपीठ के बैनर तले 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर साल 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक प्रभावी तरीका है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग का महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह न सिर्फ स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।
हर साल योग दिवस को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जो लोगों को जागरूक करने का काम करती है. इस योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत भवन कउवल, कृषि भवन रामगढ़, भारत माता चौक छतरपुर, हाई स्कूल छतरपुर, दुर्गा माता चौक रामगढ़, समेत पूरे नगर का ग्रामीण इलाका एवं मुख्य पथ का भ्रमण किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से सभी नगर वासियों को आगामी योग दिवस में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।


आयोजकों ने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


