झारखंड पवेलियन में दिखा महिला सशक्तिकरण का आधुनिक रूप, कंपनियों ने झारखंड में निवेश की जताई इच्छा

झारखण्ड सरकार का उपक्रम जे एल पी एस का पलाश आदि शामिल रहे

झारखंड पवेलियन में दिखा महिला सशक्तिकरण का आधुनिक रूप, कंपनियों ने झारखंड में निवेश की जताई इच्छा

जोहर रागी की उर्मिला ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी महिलाएं ही हैं। हमारा 150  महिलाओं का संस्थान हैं जो मिल कर अपना उत्पाद निर्मित कर बिक्री करते हैं। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया में आकर हमें बेहद ख़ुश है। लोगों ने हमारे उत्पाद को खूब पसंद भी किया है।

रांची: दिल्ली के भारत मण्डपम में चल रहे वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का आज समापन हो गया, वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखण्ड का इस वर्ष फोकस राज्य के फूड प्रोडक्ट की भूमिका पर आधारित था। झारखण्ड पवेलियन की साज सज्जा उद्योग विभाग द्वारा की गई थी, पवेलियन में 13 बिक्री सह प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए थे जिसमें 3 स्टॉल झारखण्ड सरकार के विभाग अथवा उपक्रम शामिल थे, वहीँ फ़ूड कोर्ट में लगे झारखण्ड के फूड स्टॉल पर लोगों ने झारखण्ड के पारम्परिक व्यंजन का लुफ्त लिया|  चार दिन चले इस आयोजन में सेमिनार, बी 2 जी सेशन, बी 2 बी सेशन उत्पाद बिक्री आदि प्रमुख रहे। जिसमें 30 से अधिक कंपनी ने झारखण्ड में प्रोसेसिंग इकाई में निवेश करने में इच्छा जताई। 

इस वर्ष झारखण्ड उद्योग विभाग ने महिला सशक्तिकरण के पदवृद्धि के लिए महिलाओं को अधिक स्थान दिया।  जिसकी सहायता से फ़ूड प्रोसेसिंग उत्पाद से जुड़ी महिलाओं को भी इस राष्ट्रीय पटल पर स्थान प्राप्त हुआ।  झारखण्ड के जमशेदपुर की मिलेटस आधारित उत्पाद की कम्पनी पॉली ऑर्गेनिक, रागी के लड्डू, नमकीन, आटा बनाने वाली कंपनी जोहर रागी, डेरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नंदिनी गिर डेरी प्रोडक्ट, आर्गेनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी  आदि शामिल थीं। ओपन फील्ड, डीहाइड्रेट्ज़ फ़ूड एंड वेजिटेबल और झारखण्ड सरकार का उपक्रम जे एल पी एस का पलाश आदि शामिल रहे। 

जोहर रागी की उर्मिला ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी महिलाएं ही हैं। हमारा 150  महिलाओं का संस्थान हैं जो मिल कर अपना उत्पाद निर्मित कर बिक्री करते हैं। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया में आकर हमें बेहद ख़ुश है। लोगों ने हमारे उत्पाद को खूब पसंद भी किया है। वहीँ पलाश की अनीता देवी ने बताया कि पलाश के सारे उत्पाद झारखण्ड के पारम्परिक उत्पाद हैं।  जिसका उत्पादन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है और प्रोडक्ट की बिक्री पलाश के ब्रांड से की जाती है| 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार