मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

रांची: राजधानी में 17 फरवरी को धुर्वा के जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा) में भाजपा और झाविमो का भव्य मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने दी।

साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजन को लेकर बुधवार को हरमू स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल सहित पार्टी के विभिन्न नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जेपी नड्डा पहली बार झारखंड आ रहे हैं, जिसे लेकर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इनके रांची आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके बाद वे प्रभात तारा मैदान में मिलन समारोह में शिरकत करेंगेवहीँ केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा और जेवीएम का मिलन समारोह सम्पन्न होगा। इस समारोह में पूरे प्रदेश से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी