Koderma News: तिरंगे की शान, देशभक्ति का जज्बा: ग्रिज़ली विद्यालय में यादगार बना 80वां स्वतंत्रता दिवस
गीत, नृत्य, भाषण, कविता और रोल-प्ले की प्रस्तुतियों ने समारोह में भरा राष्ट्रप्रेम का रंग
कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्राचार्या अंजना कुमारी ने परेड निरीक्षण के बाद ध्वजारोहण किया। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम हाउस के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण, कविता, रोल-प्ले और फैंसी ड्रेस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा परेड निरीक्षण से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम हाउस के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। कमांडर अमरदीप के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसका सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण आलोक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मार्च-पास्ट में विभिन्न हाउस का प्रतिनिधित्व करते हुए वेस्ट हाउस कैप्टन सुधांशु कुमार, ईस्ट हाउस कैप्टन हमीद रजा, साउथ हाउस कैप्टन नवनीत आनंद एवं नॉर्थ हाउस कैप्टन अभिषेक यादव ने अपने-अपने दल का नेतृत्व किया।
प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विद्यार्थियों की आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। यूकेजी के छात्र अविर्भाव ने भगत सिंह, यूकेजी की छात्रा आरोही ने रानी दुर्गावती तथा कक्षा 5 के छात्र अवनीश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इन प्रस्तुतियों की तैयारी में शिक्षिकाओं श्वेता प्रियंवदा, श्वेता प्रकाश एवं रिम्मी चटर्जी का विशेष योगदान रहा।
इसके पश्चात शौर्य गुप्ता ने हिंदी भाषण, अनुष्का यादव ने प्रभावशाली रोल-प्ले, कुशली हर्ष एवं तन्वी ने कविता पाठ तथा परिधि एवं समूह ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम की सजावट में कला शिक्षकों सिंपल शर्मा एवं संजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन सुहानी, अरहम एवं लक्ष्य ने शिक्षिका मनीषा चंद्रा के निर्देशन में प्रभावी ढंग से किया। संपूर्ण आयोजन में सीसीए समन्वयक कुमारी एकता, प्रीति जगणाणी एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, वंदना, साहिल, अमित मुर्मू, अनुप मोदी, दीपक नायक, नागेंद्र कुमार, कुमार राजीव, कृष्णा, नरेश, अमरेश, मनीष, आर.डी. पांडेय, एवली, महिमा, श्रुति, आरती, संदीप, रामाकांत, रूपेश, सुधीर, श्वेता प्रियंवदा, अल्पना, पूजा, विकास यादव, कुमार हर्ष, सौरव केशरी, अमरदीप पांडेय, शीतल केशरी सहित विद्यालय के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह का वातावरण पूरे समय देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार अनुभव रहा और उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








