Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन
छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का परिचय दिया
प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार ने सुबह, दोपहर एवं शाम स्वयं विभिन्न खेलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कोडरमा: संस्थान के प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर उमेश सिंह ने सभी छात्राओं एवं व्याख्याता तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर शपथ दिलाया । तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का परिचय दिया।
इस आयोजन के समन्वयक संस्थान के एनसीसी ऑफिसर सह खेल प्रभारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार रहे। उन्होंने सभी खेलों का सफल संचालन कराया। साथ ही, खेल प्रभारी ने संस्थान के व्याख्याताओं श्री मनोज यादव, श्री संजय कुमार, सोहन टोपो श्री अखिलेश कुमार, श्री हीरालाल, श्री भूपेंद्र कुमार मनोरंजन कुमार शाहीन अथर को भिन्न-भिन्न खेलों की जिम्मेदारी सौंपी। सभी व्याख्याताओं ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिताओं को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर फुटबॉल टीम के विजेता कप्तान विक्रम कुमार एवं उपविजेता उत्तम मुर्मू क्रिकेट टीम के विजेता कप्तान अजय कुमार चौधरी और उपविजेता विवेक सिंह वॉलीबॉल के विजेता कप्तान रितेश कुमार उपविजेता विश्वास कोडा बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता सुहानी सिंह उपविजेता रिकी कुमारी प्राचार्य डॉक्टर अयोध्या कुमार ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की स्मृति में प्रेरणादायी संदेश के साथ प्रोत्साहित किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
