Koderma News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्धता बरकरार रखने को लेकर सीएम से मिलीं डॉ. नीरा यादव

चारों प्रखंडों में तैयार डिग्री कॉलेज तुरंत हों शुरू

Koderma News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्धता बरकरार रखने को लेकर सीएम से मिलीं डॉ. नीरा यादव
(नीरा यादव मुख्यमंत्री मुलाकात)

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के कॉलेजों को सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह के बजाय पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से ही संबद्ध रखने की मांग की। 

कोडरमा: विधायक डॉ. नीरा यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग दोहराई। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी उनके साथ मौजूद रहे और दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। 

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिले के महाविद्यालय वर्ष 1992 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध हैं। वर्तमान में इन्हें नवस्थापित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कोडरमा से हजारीबाग की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह की दूरी 120 से 125 किलोमीटर है। 

Jharkhand Govt Ad
ऐसे में विद्यार्थियों पर अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर पर अध्ययन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की दूरी अधिक होने से विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी तथा ड्रॉपआउट की आशंका बढ़ सकती है। 

डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री से छात्रहित में कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीन ही रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी पत्र सौंपकर आवश्यक पहल करने की मांग की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोडरमा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच और चंदवारा में वर्षों से भवन बनकर तैयार डिग्री कॉलेजों को शीघ्र शुरू कराने की मांग भी उठाई। 

यह भी पढ़ें: कोडरमा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव

साथ ही जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे छात्रहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी और आगामी विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
Giridih News: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में बोले सीएम हेमंत सोरेन, लगाएं पौधा, लें संरक्षण संकल्प
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
सीएम हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने बांधा रक्षासूत्र, पवित्रता और भाईचारे का दिया संदेश
Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश
Koderma News: आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगा विशेष शिविर
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि