झुमरीतिलैया में रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से 14 लाख के जेवरात चोरी

खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए अपराधी

झुमरीतिलैया में रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से 14 लाख के जेवरात चोरी

कोडरमा के झुमरीतिलैया में एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के खाली पड़े घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली।

कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर में चोरी की हो रही लगातार घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस विफल हो रही है। कई बड़े मामलों का उद्भेदन नहीं हो पाया है। इधर तिलैया थाना अंतर्गत देवी मंडप रोड स्थित एक बैंक कर्मी के खाली पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली। रिटायर्ड बैंक कर्मी संजय घोष 25 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ रांची स्थित अपनी पुत्री व दामाद के पास गए हुए थे।

वे झुमरीतिलैया स्थित देवी मंडप रोड में उनके घर के बगल में रहने वाले संदीप मुखर्जी को अपने घर की चाभी दे गए थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे उनके एक पड़ोसी ने संदीप मुखर्जी को बताया कि संजय घोष के घर के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद संदीप मुखर्जी अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे और दरवाजे को बंद किया। साथ ही वे घर के दूसरे हिस्से में बनी गली से वापस बाहर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि वहां स्थित एक खिड़की के लोहे का ग्रिल खुला हुआ था और खिड़की भी खुली हुई थी।

संदेह होने पर उन्होंने खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो पाया कि उक्त कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक व तिलैया थाना को दी। जिसके बाद तिलैया थाना के पैंथर के जवान वहां पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। संदीप मुखर्जी की पत्नी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके घर आई कामवाली बाई ने बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। हालांकि उन्हें अंदाजा नहीं लगा कि किसी ने इस घटना को अंजाम देने के ख्याल से ऐसा किया है, उन्हें लगा कि किसी ने उनके साथ मजाक किया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के पश्चात गृहस्वामी अपनी पत्नी, पुत्री और दामाद के साथ रविवार देर शाम झुमरीतिलैया स्थित अपने आवास पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के दो अलग-अलग कमरों में रखा अलमीरा खुला हुआ था तथा उसमें रखा सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा था।

जब उनके द्वारा गहनता से जांच की गई तो पाया कि उक्त अलमीरा में रखा सारा जेवरात (अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए) तथा 50 हजार रुपए गायब थे। मामले में गृहस्वामी के दामाद सोमेश्वर घोष ने देर शाम तिलैया थाना में इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण
Bokaro News: मानव-हाथी संघर्ष के स्थायी समाधान की तलाश, डीसी अजय नाथ झा ने की उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन
Koderma News: पत्थर और ढिबरा व्यवसायियों के समर्थन में उतरे सुभाष प्रसाद यादव, निर्णायक आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में ‘येलो डे’ और ‘डांस पार्टी’ की धूम, नन्हे बच्चों ने बिखेरी पीले रंग की छटा
Koderma News: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल से लौटे मासूम ने देखी मां की लाश
Koderma News: रिद्धि जैन ने  95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका
रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग
पलामू में आंधी-पानी का कहर, पेड़ गिरने से दो की मौत; रेलवे परिचालन भी प्रभावित
सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस