केरल में महिला हाॅकी चैंपियनशिप में झारखंड ने छत्तीसगढ को हराया

केरल में महिला हाॅकी चैंपियनशिप में झारखंड ने छत्तीसगढ को हराया

31 जनवरी से 10 फरवरी तक कोल्लम, केरल में आयोजित 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2020 में आज हॉकी झारखंड महिला ने अपने पहले मैच में पड़ोसी राज्य हॉकी छतीसगढ़ को 7.1 गोल से पराजित कर जीत की शुरुआत की. झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग ने तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर विपक्षी टीम को बैकफुट पर जाने पर मजबूर कर दिया. पुनः ब्यूटी ने 39वें मिनट में 1और गोल किया. वहीं, संगीता कुमारी ने 12वें एवं 42वें मिनट में तथा रेशमा सोरेंग ने 41वें एवं 51वें मिनट में कुल 02.02 गोल किया, जबकि रजनी केरकेट्टा के 56वे मिनट में 01 गोल कर टीम को 7.1 से जीत दिलाया.

छतीसगढ़ टीम की ओर से एक मात्र गोल 21वें मिनट में अंजलि महतो ने किया. झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, नॉमिता खलखो, दीप्ति टोप्पो, रोपनी कुमारी, दीप्ति कुल्लू, कप्तान सुभाषी हेमरोम, रजनी केरकेट्टा, अलबेला रानी टोप्पो, प्रीति मिंज, निक्की कुल्लू, सम्मी बाड़ा, संगीता कुमारी, दिव्या डुंगडुंग, मरियम सोरेंग, महिमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, माधुरी मिंज, कोच तारिणी कुमारी तथा मैनेजर अनिता होरो हैं.

टीम के विजयी होने पर हाॅकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, अशोक भगत, माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सैनी, प्रतिमा बरवा, जयंत केरकेट्टा, दशरथ महतो, कमलेश मांझी, सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा