टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

मैंड्रिल शावक ‘रंगा’ का पहला जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाया गया 

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
रंगा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटते हुए

मित्रता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में हैंड-रीयर्ड मैंड्रिल ‘रंगा’ का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें फ्रेंडशिप बैंड’ बांधकर पर्यावरण और जैव विविधता के साथ आत्मीयता व मित्रता का प्रतीकात्मक संदेश प्रस्तुत किया.

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाथों से पाले गए मैंड्रिल शावक ‘रंगा’ का पहला जन्मदिन उत्सवपूर्वक और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया. यह आयोजन बच्चों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था.

इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सीटीए परिसर में स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें चिड़ियाघर प्रशासन ने आयोजन की पृष्ठभूमि और उद्देश्य को साझा किया.

बच्चों ने वृक्षों को ‘फ्रेंडशिप बैंड’ बांधकर पर्यावरण और जैव विविधता के साथ आत्मीयता व मित्रता का प्रतीकात्मक संदेश प्रस्तुत किया. इसके पश्चात, सीटीए भवन में आयोजित एक विशेष सत्र में रंगा की जीवन यात्रा पर प्रभावशाली पॉवरपॉइंट प्रस्तुति दी गई.

चिड़ियाघर की बायोलॉजिस्ट सु निशा माझी एवं लैब टेक्नीशियन  अर्चित अर्णव द्वारा प्रस्तुत इस सत्र में रंगा के जन्म, माता द्वारा अस्वीकृति, चिड़ियाघर टीम की देखभाल, व्यवहारिक विकास और सामाजिक समायोजन की संपूर्ण यात्रा को विस्तार से दर्शाया गया.

Read More.. जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पालित ने मैंड्रिल प्रजाति की जैविक विशेषताओं, पालन-पोषण में आने वाली चुनौतियों और देखरेख में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की महत्ता पर प्रकाश डाला.

Read More.. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन

रंगा की देखभाल में अभूतपूर्व भूमिका निभाने वाले  एवं मती कुंडु — जिन्होंने उसे अपने संतान की तरह पाला — को चिड़ियाघर के सचिव कैप्टन अमिताभ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही, समर्पित कर्मचारियों नम्पसी एवं लिंसा को भी उनके सेवा योगदान हेतु प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए.

इसके पश्चात रंगा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिसमें उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ.

इस अवसर पर चिड़ियाघर के सचिव कैप्टन अमिताभ, मानव संसाधन प्रमुख अजय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मानिक पालित, डॉ. नईम अख्तर, कंपनी सेक्रेटरी प्रशांत कुमार, एवं मती कुंडु, तथा चिड़ियाघर के अधिकारी, कर्मचारी एवं वैज्ञानिक दल उपस्थित रहे.

यह आयोजन टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की उस मूल भावना का सजीव उदाहरण है, जिसमें विज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता के समन्वय से वन्यजीव संरक्षण को एक मानवीय दृष्टिकोण प्रदान किया जाता है. रंगा की यात्रा यह सिद्ध करती है कि स्नेह, अनुशासन और वैज्ञानिक प्रयास मिलकर असंभव को संभव बना सकते हैं.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट