Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
एनडीपीएस अधिनियम के मामले में मदद करने के बदले मांगी थी रिश्वत
पश्चिमी सिंहभूम में रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में आरोपित का नाम हटाने और मदद करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया और रकम लेते ही थाना प्रभारी को पकड़ लिया।
पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को गुरुवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की।
दरअसल, बंदगांव थाना में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े एक मामले में आरोपित का नाम हटाने और मामले में मदद करने के एवज में थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








