झारखंड के चर्चित आइपीएस सीआइडी के एडीजी अनुराग गुप्ता को सीएम हेमंत ने क्यों सस्पेंड किया?
On
रांची : सीआइडी के एडीजी अनुराग गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने आज आदेश दिया है. अनुराग गुप्ता राज्य के चर्चित आइपीएस अधिकारी हैं और 1990 बैच के अफसर हैं. गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया था.
आज गृह विभाग का कार्यालय खुलने के बाद इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गयीं. उन पर 2016 के राज्यसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगा था. चुनाव आयोग की जांच व निर्देश के बाद उनके खिलाफ 29 मार्च 2018 को रांची के जगरनाथपुर थाने में आइपीसी की धाराओं 171बी व 171 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया था.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

