हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: सीआईडी ने तेज की कार्रवाई, सभी आरोपियों को लाया गया रांची

करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की है हेराफेरी

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: सीआईडी ने तेज की कार्रवाई, सभी आरोपियों को लाया गया रांची
(फ़ोटो)

जारीबाग के बहुचर्चित 15 करोड़ रुपये के कोषागार घोटाले में सीआईडी ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी सिपाही शंभू कुमार समेत सभी आरोपियों को रांची मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया है। सीआईडी दो दिनों की रिमांड के दौरान फर्जी हस्ताक्षरों, अवैध बैंक लेन-देन और इस घोटाले के पूरे नेटवर्क को खंगालेगी।

हजारीबाग: बहुचर्चित हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारीबाग से रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे दो दिनों तक गहन पूछताछ की जाएगी।

जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से घोटाले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों और अवैध वेतन निकासी के माध्यम से करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई है।

मामले में पुलिस लेखा शाखा से जुड़े सिपाही शंभू कुमार को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इसके अलावा रंजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, खुशबू देवी, अनु पांडेय और सौरभ कुमार सिंह भी इस मामले में आरोपी हैं।

सीआईडी की टीम अब फर्जी हस्ताक्षरों, बैंक खातों में हुए लेन-देन, अवैध भुगतान की प्रक्रिया और घोटाले की रकम के इस्तेमाल की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सिलवार खुर्द में क्रिकेट का महाकुंभ, मुन्ना सिंह ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां