Hazaribagh News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाई गई जान

पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से थी परेशान

Hazaribagh News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाई गई जान
File Photo

रेस्क्यू के तुरंत बाद महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

हजारीबाग: झील परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक हड़कंप मच गया। रोमी मोहल्ले की रहने वाली एक महिला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से झील पहुंच गई और वहां खड़ी एक खाली नाव पर चढ़ गई।

महिला को देखकर झील किनारे मौजूद लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने तुरंत समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में लोहसिंगना थाना की टीम मौके पर पहुंची और महिला को शांत करने का प्रयास शुरू किया।

स्थिति गंभीर होती देख प्रशासन ने गोताखोरों को भी मौके पर तैनात कर दिया। तकरीबन एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच अचानक महिला बेहोश हो गई। तभी गोताखोरों ने नाव तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला