Hazaribagh News: नई उत्पादन नीति के बाद हजारीबाग में अवैध शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई

मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ

Hazaribagh News: नई उत्पादन नीति के बाद हजारीबाग में अवैध शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब नष्ट करते अधिकारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

हजारीबाग/चौपारण: झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, टीम ने ग्राम सिंहरावा, कांटी और कोरियाडीह इलाके में एक साथ छापेमारी कर कई जगहों पर संचालित अवैध महुआ शराब की जलती भट्ठियों को ध्वस्त किया। मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त कर लिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गौरतलब है कि नई उत्पादन नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में अवैध शराब के कारोबार को रोकना और सरकारी राजस्व को बढ़ाना है। इसके तहत जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग लगातार गांव-गांव जाकर छापेमारी कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान