Hazaribagh News: भारतीय जीवन बीमा जीवन ज्योति कार्यालय में आमसभा, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
उपस्थित अभिकर्ताओं ने रखे अपने - अपने विचार
by: Hritik Sinha
On
लियाफी के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डे ने आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
हजारीबाग: रविवार को भारतीय जीवन बीमा जीवन ज्योति कार्यालय के सभागार में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिन्हा (प्रकाश) ने किया। जिसमें संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें उपस्थित अभिकर्ताओं ने अपने - अपने विचारों को रखे।
संगठन में पूर्व घटित घटनाओं के संदर्भ में लोगों का व्यापक आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं सदस्यों ने अपना सदस्यता शुल्क सहयोग के रूप में जमा किया। इस अवसर पर जीएसटी पर लोगों का भ्रम कैसे दूर हो, इस पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 22 तारीख तक प्रतीक्षा करने को कहा गया। सभी अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान भी किया गया, ताकि आने वाले समय में शाखा में होने वाले समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Hritik Sinha


