Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन

हादुर मरांडी और विंसी मुर्मू के नेतृत्व में एकजुट हुआ युवा संगठन

Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
(फ़ोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के अंतर्गत संचालित गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में स्नातकोत्तर (M.A.) की पढ़ाई शुरू करने की मांग तेज हो गई है। कॉलेज के संताली विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक आवेदन सौंपा है। छात्रों का तर्क है कि भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल होने के बावजूद यहाँ पीजी की व्यवस्था नहीं है, जिससे सैकड़ों आदिवासी एवं स्थानीय छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं या उन्हें दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है। इसकी प्रतिलिपि स्थानीय जनप्रतिनिधियों सुदिव्य कुमार सोनू और कल्पना मुर्मू को भी भेजी गई है।

गिरिडीह: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में पीजी (एम.ए.) की पढ़ाई शुरू करने की मांग अब तेज हो गई है। कॉलेज के संताली विषय के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलसचिव को आवेदन सौंपकर जल्द अनुमति देने की मांग की है।

छात्रों ने आवेदन में कहा कि संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है और वर्तमान समय में शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक जीवन में इसकी उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय में अब तक संताली विषय में पीजी की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों और विश्वविद्यालयों का सहारा लेना पड़ता है।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि गिरिडीह कॉलेज में संताली विषय के विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सत्र 2019-22 में 81, 2020-23 में 29, 2021-24 में 131, 2022-25 में 114, 2023-26 में 104 तथा 2025-28 में 132 विद्यार्थी संताली विषय में अध्ययनरत हैं। छात्रों का कहना है कि यह आंकड़े क्षेत्र में संताली भाषा के बढ़ते महत्व और विद्यार्थियों की रुचि को दर्शाते हैं।आवेदन में विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई है कि वीबीयू विश्वविद्यालय में संताली पीजी की पढ़ाई हर हाल में शुरू की जाए, ताकि आदिवासी एवं स्थानीय छात्र-छात्राएं अपने जिले में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और उन्हें आर्थिक एवं शैक्षणिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस आवेदन की प्रतिलिपि सुदिव्य कुमार सोनू, संतोष कुमार गंगवार तथा कल्पना मुर्मू को भी भेजी गई। मौके पर बहादुर मरांडी, सुधीर मुर्मू, विंसी मुर्मू, पारो बेसरा, सबिता मरांडी, सुरेश बेसरा, पिंटू मरांडी, संजय मुर्मू सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: समाहरणालय में जनसुनवाई, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला