Giridih News: प्राथमिक विद्यालय कठगोलवा में शिक्षा के साथ मध्यान भोजन भी चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

Giridih News: प्राथमिक विद्यालय कठगोलवा में शिक्षा के साथ मध्यान भोजन भी चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
प्राथमिक विद्यालय कठगोलवा (file photo)

इस सम्बन्ध में गड़कुरा पंचायत के मुखिया इब्राहिम अंसारी ने भी शिक्षक और शिक्षा पदाधिकारियों पर मेल मिलाप कर सरकार के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

गिरिडीह: तिसरी प्रखंड के कठगोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों बच्चों को शिक्षा मिलना दूभर हो गया है। विद्यालय में शिक्षा की स्थिति इतनी चरमरा गई है कि यहां पढ़ने के लिए सिर्फ एक और दो बच्चे विद्यालय आते हैं। इस विद्यालय में दो शिक्षक हैं उसके बावजूद उपस्थित बच्चों को पढ़ाया नहीं जाता है।

आपको बता दें कि मामले को लेकर जब हमारी टीम विद्यालय पहुंची तो वहां उन्हें विद्यालय का नजारा ही कुछ और नजर आया। विद्यालय में दो शिक्षकों में से दोनों शिक्षक अनुपस्थित थे। वहीं विद्यालय में लगभग 20 बच्चों का नामांकन था लेकिन बच्चे सिर्फ चार ही उपस्थित थे। इतना ही नहीं मध्यान भोजन में भी काफी लापरवाही देखने को मिली। बच्चों को मध्यान भोजन के नाम पर पतला दाल और चावल खिलाया जा रहा था।

बताते चलें कि विद्यालय की स्थिति के बारे में जब बच्चों से जानकारी लिया जाने लगा तब किसी के सूचना दिए जाने के बाद विद्यालय के सचिव विद्यालय पहुंचे और उनसे जब इस सम्बन्ध में जानकारी लिया जाने लगा तो उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

वहीं इस सम्बन्ध में गड़कुरा पंचायत के मुखिया इब्राहिम अंसारी ने भी शिक्षक और शिक्षा पदाधिकारियों पर मेल मिलाप कर सरकार के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी विद्यालय का अवलोकन किए थे और उस समय में भी स्थिति ऐसी ही थी। जब तक यहां के शिक्षक पर कार्रवाई या स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक इस विद्यालय में शैक्षिक स्तर का सुधार नहीं हो पाएगा और यहां के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने विभाग के वरीय पदाधिकारियों से विद्यालय का जांच कर और शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई का मांग किया है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में समर कैंप का आयोजन

वही इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकूलराज से कॉल के माध्यम से बात किया गया तो उन्होने कहा मामले की जांच की जाएगी गलत पाए जाने पर ऐसे शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा निश्चित रूप से कारवाई किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा