Giridih News: बालू घाटों की नीलामी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 

नीलामी प्रक्रिया होगी पारदर्शी और विभागीय निर्देशों के अनुरूप: डीसी 

Giridih News: बालू घाटों की नीलामी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 
बालू घाटों की नीलामी को लेकर उपायुक्त का संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की तस्वीर

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने झारखंड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सके। 

बैठक में समिति के सदस्यों के साथ नीलामी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्य योजना पर सहमति बनी। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान 10 जून से 15 अक्तूबर तक एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नदी तल से बालू उठाव व परिवहन पूरी तरह बंद रखना है। 

आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर शत-प्रतिशत रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान

 

यह भी पढ़ें: Giridih News: धीरोसिंगा गांव में लटकते बिजली तार की चपेट में आने से अरविंद राय की दर्दनाक मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार