Giridih News: डीलर प्रमोद कुमार गुप्ता पर राशन के वजन में हेर फेर का लगा आरोप
इस मामले को लेकर हमारे जमुआ संवाददाता ने टेलीफोन से बात की जमुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी का कहना है कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है उचित जांच पड़ताल करते हुए उचित कारवाई की जाएगी l
गिरिडीह: जिले के धुरैता पंचायत के कटरियाटांड़ गाँव के (PDS) डीलर प्रमोद कुमार गुप्ता पर राशन के वजन में हेर फेर और मुफ्त नमक मे भी पैसे लेने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीलर की मनमानी लंबे समय से चल रही है। न लाभुकों को पूरा राशन दिया जाता, ना ही सही वजन की तौल बल्कि मुफ्त नमक सरकार की ओर से गरीब जनता को दिया जाता है उसके एवज में भी पैसे लिए जा रहे है l कुल मिलाकर डीलर के द्वारा कार्ड धारकों से अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं।,
डीलर के इस मनमाने रवैये से क्षुब्ध कई ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (अमलजी)को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर शिकायत करने वाले लोगों को धमकाने भी लगा है, जिससे गरीब और मज़दूर परिवारों में डर का माहौल है।ग्रामीणों ने माँग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच कर डीलर पर सख़्त कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त महोदय को स्वतः संज्ञान ले की एक पदाधिकारी ही (प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी) के पद पर कार्यरत हैं जिसके कारण भी निरंतर निगरानी नहीं रखी जा रही है l
Related Posts


Latest News








