Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण और स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी

Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
रामगढ़ में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में सम्मानित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं उपस्थित अधिकारी।

रामगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना के तहत गोद भराई एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित पोषण, स्तनपान, टीकाकरण और नवजात शिशु की देखभाल की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्रों और सेविका-सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुए।

दुमका: रामगढ़ में  बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में 'गोद भराई' एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने की। इसमें विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल रहे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण, नवजात शिशु की देखभाल तथा जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की नींव हैं।

इस अवसर पर प्रखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सेविका-सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। धोबा आंगनबाड़ी केंद्र को प्रथम, भतुरिया-बी को द्वितीय तथा महुबना, अमडापहाड़ी एवं कांजो को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा नोखेता, सिलठा-बी, सुसनिया एवं पथरिया आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लक्ष्मी देवी को विशेष सम्मान से नवाजा गया।


कार्यक्रम के दौरान सुषमा कुमारी, सियावती कुमारी, बहामुनी सोरेन एवं सोनी देवी की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं रीमा कुमारी, जानकी कुमारी, रूपा कुमारी एवं अंजू कुमारी के बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस भावनात्मक आयोजन ने उपस्थित महिलाओं और परिजनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोषण स्टॉल में स्थानीय एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने स्टॉल का निरीक्षण किया और पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद चखते हुए स्थानीय खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस

कार्यक्रम के समापन पर बाल विकास परियोजना के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान "जो पिए दूध-खिरसा, वह बनेंगे वीर बिरसा" जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड समन्वयक सह महिला पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय, एलएस पुष्पा कुमारी,एलएस सुषमा कुमारी,एलएस सोनम कुमारी, लिपिक सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं बाल विकास परियोजना के कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान