Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

अमित, मनीष, सूरज, चंदन और राज कुमार गिरफ्तार हुए

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने निरसा के नयाडांगा काली मंदिर मैदान के समीप छापेमारी कर एक हाईटेक बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर चोरी की 13 मोटरसाइकिलें और पहचान मिटाने वाले विशेष औजार बरामद किए हैं।

धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कालूबथान ओपी क्षेत्र से 19 जून को हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एक हाईटेक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल होने वाले विशेष औजार और एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ निरसा लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के समीप छापेमारी कर पांच युवकों को पांच चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राज कुमार शामिल हैं। सभी निरसा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे गिरोह बनाकर विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद नंबर प्लेट तोड़ देना, चेसिस नंबर घिस देना और रंग बदलकर वाहनों की पहचान मिटाना इनके काम करने का तरीका था। इसके बाद बाइक को मॉडिफाई कर बेच दिया जाता था। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने आठ अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। इनमें गोविंदपुर, कुमारधुबी, चिरकुंडा के अलावा पश्चिम बंगाल के नियामतपुर और चौरंगी क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ कुल्टी, चिरकुंडा तथा कालूबथान ओपी में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। कालूबथान ओपी कांड संख्या 204/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह से पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल