Shravani Mela: 24 अगस्त को देवघर के आसमान में फिर दिखेगा भक्ति और तकनीक का संगम, होगा भव्य ड्रोन शो
सैकड़ों ड्रोन आसमान में भगवान शिव और बाबा धाम से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाएंगे
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में 24 अगस्त को दूसरी बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से शिवलोक परिसर में आयोजित होने वाले इस डिजिटल लाइट शो में सैकड़ों ड्रोन आसमान में भगवान शिव और बाबा धाम की महिमा से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाएंगे।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की भव्यता और दिव्यता को और खास बनाने के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 24 अगस्त 2026 को देवघर में दूसरी बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय शिवलोक परिसर में होने वाले इस अत्याधुनिक डिजिटल लाइट शो के जरिए श्रद्धालुओं को आधुनिक स्वदेशी तकनीक और शिव भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ड्रोन डिजिटल रोशनी के साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और भगवान शिव तथा बाबा धाम की महिमा से जुड़ी विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक आकृतियां बनाएंगे। देवघर आने वाले कांवरियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भी यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।5 किलोमीटर तक दिखाई देगा ड्रोन शो

शाम 7 बजे के बाद शुरू होगा कार्यक्रम
आयोजन को लेकर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
श्रावणी मेला 2026 में दूसरी बार आयोजित होने वाला यह ड्रोन शो देवघर की धार्मिक आस्था, पर्यटन और आधुनिक तकनीक के संगम को एक नया आयाम देगा। आसमान में भगवान शिव और बाबा धाम से जुड़ी आकृतियों की डिजिटल प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव बनने की उम्मीद है।
Related Posts


Latest News








