देवघर में बाबा के दर्शन किये कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, किसानों को किये वादों को पूरा करने का दिया आश्वासन

देवघर में बाबा के दर्शन किये कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, किसानों को किये वादों को पूरा करने का दिया आश्वासन

देवघर: हेमंत सरकार में कृषि मंत्री का पद सँभालने के बाद बादल पत्रलेख मंत्री रविवार को पहली दफा देवघर पहुंचे। यहाँ पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा धाम में दर्शन किये और पूजा अर्चना की। कृषि मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सुबह से ही जमघट लगा रहा। उनके स्वागत के लिए परिसदन में ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

पूजा-अर्चना के बाद कृषि मंत्री बादल ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाएंगे और झारखंड के किसानों को भारत के समृद्ध किसानों की श्रेणी में खड़ा करके दिखाएंगे। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों से जो वादे किए हैं, उस वादे को पूरा करने के लिए आत्मबल बाबा भोलेनाथ से मांगा है। किसानों के दुख दर्द को दूर करना सरकार का प्रथम उद्देश्य है।

उन्होंने मंदिर के परिपेक्ष्य में कहा की प्रसाद योजना को लेकर वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और इसकी एक समीक्षा बैठक कराएंगे। यहां होने वाले किसी भी विकास-कार्य के लिए आम लोगों से लेकर खास लोगों तक का मंतव्य लिया जाएगा, जिसके बाद ही किसी भी योजना को लागू किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार