Hazaribagh News: दनुआ घाटी में दो वाहनों की टक्कर के बाद लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए दोनों घायल
हजारीबाग के एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए, जिससे गया-बरही मार्ग पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार की मौजूदगी में क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब 4 घंटे बाद यातायात सामान्य कराया गया।
हजारीबाग: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित दनुआ घाटी एक बार फिर सड़क दुर्घटना का गवाह बनी। शनिवार को गया-बरही मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना के बाद बरही रोड पर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए क्रेन की सहायता ली गई और लगभग 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों, एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के कई आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। लोगों ने दनुआ घाटी में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और स्थायी समाधान की मांग की है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










