चतरा जिले में कई दिनों से चल रहा है फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, सभी विभागों के समन्वय से अभियान को मिल रही मजबूती
घर- घर जाकर दी जा रही हैं डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की दवाएं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) गत कई दिनों से ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर पात्र लाभुकों को फ़ाइलेरिया रोधी तीन दवाओं – डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जा रहा है।
चतरा: चतरा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) गत कई दिनों से ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 अगस्त से झारखंड के 9 जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया था, जिसमें चतरा प्रमुख जिलों में शामिल है। सिविल सर्जन सह जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर पात्र लाभुकों को फ़ाइलेरिया रोधी तीन दवाओं – डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जा रहा है। यह सभी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और मुफ़्त हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चतरा के 6 चिन्हित प्रखंडों की 11 लाख 57 हज़ार 194 आबादी को लक्षित किया गया है, जिनमें से 10 लाख 74 हजार 474 लोगों को दवा खिलाया जा चुका है। चतरा जिले में अभियान की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और सूक्ष्म कार्ययोजनाओं के आधार पर प्रखंडवार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
जिले के भीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में शिक्षा, आंगनबाड़ी, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वच्छता, आजीविका एवं जलापूर्ति विभागों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह ध्यान दिया जा रहा है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इस दवा से वंचित रहें, जबकि शेष सभी नागरिकों को आयु के अनुसार फ़ाइलेरिया रोधी दवाओं की नि:शुल्क खुराक स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही खिलाई जाये। ये दवाएं खाली पेट नहीं खानी हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

