महिला की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

 जंगल में पड़ा मिला महिला का शव

महिला की हत्या, जांच पड़ताल में  जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव के पास एक महिला का शव जंगल में पड़ा मिला है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, तभी उन्होंने महिला के शव को देखा।  

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव के पास एक महिला का शव जंगल में पड़ा मिला है। मृतका के सिर को पत्थर से बुरी तरह चोट पहुंचाई गई है, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह पहचान से बाहर हो गया है।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, तभी उन्होंने महिला के शव को देखा। इस पर उन्होंने तुरंत टोकलो थाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। मृतका साड़ी, ब्लाउज और चूड़ियां पहनी हुई थीं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह विवाहिता थी। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि संभवतः महिला की हत्या कुछ दिन पहले हुई थी और शव को इसी जंगल में फेंका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप