Bokaro News: मर्यादा के साथ मनाएं रामनवमी का पर्व: अजय नाथ झा
प्रशासन अलर्ट: जुलूस के लिए रूट तय, वोलेंटियर्स को पहचान पत्र अनिवार्य
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने रामनवमी के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण, अश्लील गाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने आयोजन समितियों को वोलेंटियर्स के लिए पहचान पत्र और निर्धारित रूट का सख्ती से पालन करने को कहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
बोकारो: रामनवमी के पावन अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्व को मर्यादा, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आदर्शों और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसे गरिमा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान खुशियों और सकारात्मक माहौल को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के उन्माद एवं अतिरेक में भड़काऊ भाषणों और अश्लील गानों से परहेज किया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
उन्होंने कहा कि जुलूस और शोभायात्राओं में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। आयोजन कमेटी अपने सभी वोलेंटियर्स को पहचान पत्र दें और प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का सख्ती से अनुपालन करें।उपायुक्त ने कहा कि आयोजन के दौरान प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे और वह आपके सहयोग के लिए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
