सही समय आने पर भाजपा घोषित करेगी राज्यसभा उम्मीदवार: सुनील सिंह

सही समय आने पर भाजपा घोषित करेगी राज्यसभा उम्मीदवार: सुनील सिंह

रांची: राजधानी के हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह ने प्रेस को बताया कि बैठक में राज्यसभा चुनाव से सम्बंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की गयी। साथ ही इस सम्बन्ध में निर्णय लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया।

सिंह ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति सही समय आने पर राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर जारी गतिरोध पर सिंह ने कहा कि सदन के सफल संचालन के लिए पक्ष के साथ विपक्ष का नेता भी आवश्यक है। भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है, पार्टी ने विधायक दल के नेता का चुनाव कर अध्यक्ष को सूचित भी कर दिया है। अब तो चुनाव आयोग ने भी जेवीएम के भाजपा में विलय की पुष्टि कर दी है।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, निवर्तवान अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुनील कुमार सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, राकेश प्रसाद, श्यामनारायण दुबे, विधायक केदार हाजरा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर