विधानसभा में बोले नीतीश कुमार, बिहार में एनआरसी का सवाल ही नहीं

विधानसभा में बोले नीतीश कुमार, बिहार में एनआरसी का सवाल ही नहीं

 

पटना : एनडीए के अहम घटक जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में स्पष्ट किया कि बिहार में नेशनल रजिस्टर आफ पिपुल यानी एनआरसी का सवाल ही नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में एनआरसी को कोई सवाल ही नहीं है, यह केवल असम के संदर्भ में था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर सफाई दी है. नीतीश कुमार ने इसस पहले भी बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने की बात कही थी, लेकिन इस बार उन्होंने विधानसभा के पटल पर यह बात कही.

आज विपक्ष ने विधानसभा के बाहर एनआरसी व नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. मालूम हो कि नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून पर मोदी सरकार का समर्थन किया है, जबकि एनआरसी से असहमति जतायी है. उल्लेखनीय है कि जदयू में भी एनआरसी पर दो राय है. जदयू नेता प्रशांत किशोर ने रविवार को एनआरसी व सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के स्टैंड की तारीफ की. इससे दूसरे तरह की भी अटकलों को बल मिला है.

प्रशांत किशोर के बयानों के बावजूद नीतीश की सीएए पर चुप्पी को पार्टी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. यह कहा जाता है कि नीतीश कुमार सोची-समझी रणनीति के तहत ही चुप रहते हैं. प्रशांत किशोर के अलावा पवन वर्मा एवं गुलाम रसूल बलयावी भी नागरिकता कानून का पार्टी द्वारा समर्थन करने के खिलाफ बयान दे चुके हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं