पति से तबाह महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
On
स्टेट ब्यूरो: आमतौर पर दहेज व ससुराल से प्रताड़ना के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन झारखंड के झुमरी तिलैया में इससे जुदा मामला प्रकाश में आया है। झलपो निवासी रेणु देवी अपनी पति के हरकतों से अजीज आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। रेणु का आरोप है कि उसके पति का किसी गैर महिला से नाजायज संबंध है, लिहाजा वह पत्नी पर ध्यान नहीं देता है।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति सूरज साव निवासी पंजाब में रहता है, यहीं किसी महिला के साथ उसके संबंध हैं। इस कारण से वह तिलैया न के बराबर आता है। वह अपने बच्चों के प्रति काफी चिंतित है, कि कैसे इनका पालन-पोषण करे। गौरतलब हो कि इससे पहले भी महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया था। बाद में दोनों में सहमति करा कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। तय हुआ, कि सूरज साव अपनी पत्नी को रोजाना 200 रुपए देगा। मगर पीड़िता के अनुसार उसने ऐसा दो चार दिन किया, फिर वो इससे दूरी बनाना व पैसे न देने का अलग-अलग बहाना बनाने लगा।
[URIS id=8357]
पीड़िता ने कहा कि उसने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद मनोज साव से भी की है, लेकिन कोई समाधान नही निकल सका। वार्ड पार्षद के कई बार समझाने के बावजूद मेरे पति ने एक न सुनी। आखिरकार वार्ड पार्षद ने कहा कि अब तुम जो चाहो सो करो, मैं क्या कर सकता हूं। इसके बाद उसने जहर खा लिया, लेकिन आनन-फानन में पड़ोस के लोगों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







