रोटरी को यदि आगे बढ़ाना है तो रोट्रेक्ट को आगे बढ़ाना होगा: विवेक कुमार
On
रोट्रेक्ट की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “जलसा” का शुभारंभ झारखंड बिहार के 500 से ज्यादा रोट्रेक्टर शामिल
रांची: रोट्रेक्ट क्लब ऑफ रांची सिटी के तत्वावधान में रोट्रेक्ट का गोल्डेन जुबली डिस्ट्रिक्ट 50 वें कॉन्फ्रेंस ‘जलसा’ का आयोजन शाहदेव हाउस में किया गया । रोटरी रोट्रेक्ट विश्व के 205 देशों में स्थापित है एवं 12.5 लाख से ज्यादा सदस्य 34500 क्लबों के माध्यम से मानवता की सेवा में कार्यरत हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विवेक कुमार , झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदरसिंह नामधारी, रोट्रेक्ट डीआरआर वैभव कुमार, पीडीजी राजीव मोदी कॉन्फ्रेंस चेयरमैन राहुल राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । कॉंफ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट 3250 जो कि झारखंड एवं बिहार में फैला है के विभिन्न क्लबो के लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया । समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विवेक कुमार ने रोट्रेक्टर के कामों की सराहना करते हुए कहा रोटरी को यदि आगे बढ़ाना है तो रोट्रेक्ट को आगे बढ़ाना होगा । उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में आपके आत्मविश्वास के साथ साथ विनम्रता का होना भी आवश्यक है । पूर्व सांसद इंदरसिंह नामधारी ने रोटरी रोट्रेक्टर द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य हमें जुनून और करुणा के माध्यम से हमारे चारों ओर के लोगों के जीवन में अंतर करने के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होने आगे कहा कि रोटरी मण्डल 3250 विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 5 लाख वंचित लोगों की सेवा कर रहा है । सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में पूर्व गवर्नर राजीव मोदी, अजय दीप वाधवा, संजीव ठाकुर, प्रतिम बनर्जी ने भी अपने व्यापक अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों के साथ रोट्रेक्टर के ज्ञान को समृद्ध किया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष नंदनी बांगर, दिपतेश नवल, राजेश नाथ शाहदेव, प्रवीण राजगढ़िया, यश जालान, शुभम जालान, नीलांजन दत्ता, शैलेश लाल, हमजा हाशमी, पीयूष मुसद्दी, अनमोल सिंघल, अभिषेक शाह, नैन्सी राजगढ़िया, गौरव शाह, आरती साहू, आदित्य कुमार, प्रणव अग्रवाल, अंजली कुमार, अंकित का विशेष योगदान रहा । मंच संचालन अमन तेजस्वनी एवं हर्ष जालान ने किया ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









