डीवीसी कर्मियों को दी विदाई

डीवीसी कर्मियों को दी विदाई

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के अवकाश प्राप्त कर्मियों को एक सादे समारोह में शुक्रवार को विदाई दी गयी। मौके पर स्थानीय पावर प्लांट के प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार ने अवकाश प्राप्त कर्मियों को शाॅल ओढ़ाकर,घड़ी तथा प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी। प्रोजेक्ट हेड ने सेवानिवृत्तियों के डीवीसी में की गयी सेवा एवं श्रमदान के प्रति आभार प्रकट किया और उम्मीद जाहिर किया कि जरूरत पड़ने पर अनुभवी सेवानिवृृत्त साथी हमारा साथ अवश्य देते रहेंगे। उन्होंने सेवानिवृृत्तियों को इंगित किया कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपकी प्रथम रूटिन होनी चाहिए। मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने भी अवकाश प्राप्त कर्मियों के सुखद भविष्य की कामना की। समारोह को एमएस अमिताभ पाल, ईएस राजीव रंजन, संरक्षा प्रबंधक डीके मावलंकर ने भी संबोधित किया। समारोह में डिप्टी चीफ इंजीनियर एनके चैधरी, अपर निदेशक सुशील कुमार मिश्रा, एसडीई विशाल अग्रवाल, उप निदेशक रविंद्र कुमार, रविभूषण चक्रवर्ती सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मियों में सहायक अभियंता फुदन हेम्ब्रम, फोरमैन सी खलखो, अविनाश सिंह तथा दक्ष खलासी गोविंद रजवार थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक