हजारीबाग: योजना की सफलता में उज्जवला दीदीयों का अहम योगदान: उपायुक्त

हजारीबाग: योजना की सफलता में उज्जवला दीदीयों का अहम योगदान: उपायुक्त

व्हात्सऐप ग्रुप से जोड़ने का निर्देश
हजारीबाग: जिले के उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुए सभी उज्जवला दीदियों से कहा कि बगैर आपके योजना सफल नहीं हो सकती है। कहा कि प्रत्येक गांव- पंचायत वंचित महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आपसभी को ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है।
डीसी ने कहा कि उज्जवला दीदी प्रत्येक गांव के घरों में जाकर योग्य लाभूक का नियमानुसार चयन करते हुए योजना का लाभ दिलाएंगी। कहा कि सरकार की योजना लकड़ी- काठी से चूल्हा जलाने वाली महिलाओं को धुंए से छुटकारा दिलाने के लिए है। सभी महिलाओं को इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया जाएगा। डीसी ने इस बाबत बैठक में उपस्थित उज्जवला दीदीयों से गांव- घर की महिलाओं की आर्थिक स्थिति व गैस कनेक्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी उज्जवला दीदीयोें का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर उसमें कार्यप्रगति, आपसी समन्वय, आवश्यक जानकारी आदि देने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: नवजात को फेंका जंगल की झाड़ियों में, चिकित्सक ने बचाई जान
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने गैस कनेक्शन के लिए योग्य लाभुकों के चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उज्जवला दीदीयों को गैस कनेक्शन से वंचित महिलाओं का केवाईसी भराकर नजदीकी गैस एजेंसी में जमा कराना है। केवाईसी के साथ परिवार के सभी सदस्यों का आधारकार्ड का काॅपी लगाना आवश्यक है। मौके पर उन्होंने नये राशनकार्ड के लिए आवेदन एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। ऐसे योग्य व्यक्ति जो राशनकार्ड से अछूते रहे गये हों उनका नाम राशनकार्ड में कैसे जोड़ा जा सकता है, उसे विस्तार से समझाया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत