समाज से प्लास्टिक कचरे को दूर करना है: डीसी

समाज से प्लास्टिक कचरे को दूर करना है: डीसी

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
कोडरमा: प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्राम सभा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस बाबत प्रधानमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेषित पत्र को पढ़कर सुनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित डीसी रमेश घोलप ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से प्लास्टिक कचरे को दूर करना है।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा 11 सितबर से 2 अक्टूबर का स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाने का आह्वान किया गया है। लिहाजा पथलडीहा ग्राम से अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका होती है। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा हमेशा लोगों को स्वच्छता के प्रति जानकारी दी जाती है, लेकिन इस अभियान में प्लास्टिक प्रयोग न करने पर जोर दिया गया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के प्रयोग न करने की अपील की। उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि वैसे लाभुक जिनका राशन कार्ड में नाम है, उन सभी लाभुकों का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाएं। कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रति 5 एकड़ जमीन होने पर सालाना 25 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से योग्य लाभुकों के खाते में डाली जाती है।
इस दौरान उप-विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण, खेत-खलिहान का नुकसान होता है। उन्होंने प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कर उसे निबटारा करने तथा सरकार के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश कुमार रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी आशोक राम, जनप्रतिनिधि समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
डीसी ने लाभुक का घर जाकर दिया गोल्डन कार्ड: उपायुक्त ने पत्थलडीहा ग्राम में लाभुकों के बीच गोल्डेन कार्ड का वितरण किया। इस दौरान आरती देवी नामक महिला एवं उनके बेटे को घर जाकर गोल्डन कार्ड दिया। वहीं गोल्डेन कार्ड से वंचित लोगों को मुफ्त में कार्ड बनवाने की अपील की। इधर, कार्ड पाकर लाभुक भी खुश दिखे। आरती कुमारी द्वारा बताया की उनके बेटे के इलाज में लाभ मिलेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम