झारखण्ड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव
On
समृद्ध झारखण्ड डेस्क
रांची: आज से 27 मई तक झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस तीन दिवशीय महोत्सव का आयोजन राँची के खेलगाँव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम मे किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों के अलावे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जायवा इंटरटेनर्स नाम की कंपनी टैलेंट हंट और कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इस टैलेंट हंट और कार्यशाला का मुख्य मकसद यहां की युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना और निखारना है। युवाओं को अलग – अलग कैटेगरी जैसे सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, मिमिक्री और एक्टिंग मे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टैलेंट हंट में चुने गए प्रतिभागियों को बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। जायवा के निदेशक ने बताया कि वर्कशॉप मे भाग लेने को इक्षुक प्रतिभागियों के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली







